मंगल, अप्रैल 7, 2026

30 साल बाद एक बार फिर महिला एलिजाबेथ बोर्ने फ्रांस की प्रधानमंत्री होंगी

फ्रांस में 30 साल बाद एक बार फिर से महिला प्रधानमंत्री होने जा रही हैं। एलिजाबेथ बोर्ने फ्रांस की नई प्रधानमंत्री होंगी। इसी महीने चुनाव जीतने वाले राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बोर्ने को जीन कास्टेक्स की जगह प्रधानमंत्री बनाया है। आने वाले दिनों में बोर्ने और मैक्रों मिलकर कैबिनेट का गठन करेंगे। इसकी तारीख तय नहीं है। बोर्ने एडिथ क्रेसोन के बाद प्रधानमंत्री बनने वाली फ्रांस की दूसरी महिला हैं।

Élisabeth Borne
Prime Minister of France

एडिथ 1991 से 1992 तक पीएम रही थीं। इसके पहले बोर्ने लेबर मिनिस्टर थीं। वो मैक्रों सरकार में कई दूसरे पोर्टफोलियो भी संभाल चुकी हैं। फ्रांस में राष्ट्रपति एक से ज्यादा प्रधानमंत्री भी नियुक्त कर सकता है। जून में फ्रांस में आम चुनाव हैं। इसमें बोर्ने की भूमिका अहम हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News