मंगल, अप्रैल 7, 2026

नवनीत राणा ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, पति और महाराष्ट्र से विधायक रवि राणा भी रहे मौजूद

MP Navneet Rana, her MLA-husband recite Hanuman Chalisa at Delhi's Hanuman Mandir
MP Navneet Rana, her MLA-husband recite Hanuman Chalisa at Delhi’s Hanuman Mandir

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान करने के बाद चर्चा में आयीं नवनीत राणा ने आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।इस दौरान नवनीत राणा के साथ उनके पति और महाराष्ट्र से विधायक रवि राणा भी साथ थे।

बता दें की नवनीत फ़िलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को नवनीत राणा और रवि राणा को गिरफ़्तार किया था।

इन दोनों राजनेताओं के ख़िलाफ़ देशद्रोह की धारा 124 A और 153 A समेत कुछ अन्य धाराओं के साथ केस दर्ज किया गया था। पांच मई को जेल से बाहर आईं, फिर दिल्ली पहुंचीं और आज उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

जानें कौन हैं नवनीत राणा

नवनीत राणा का जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की है। राजनीति में आने से पहले नवनीत राणा मॉडलिंग कर चुकी हैं जिसके बाद उन्होंने हिंदी, तेलुगू, कन्नड, मलयालम और पंजाबी फ़िल्मों में काम किया है। ऐसी भी ख़बरें थीं कि वो 2019 में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीतने वालीं एकमात्र अभिनेत्री थीं।
नवनीत राणा के पति निर्दलीय विधायक हैं और नवनीत को राजनीति में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News