मंगल, अप्रैल 7, 2026

आप नेत्री आतिशी ने देश के 19 मेट्रो सिटीज में से दिल्ली को क्यों बताया सबसे बदतर?

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

आम आदमी पार्टी की नेत्री आतिशी मर्लिना ने आज एक प्रेस वार्ता कर दिल्ली पुलिस के नाम एक ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया। उन्होंने पिछले 15 दिनों की विभिन्न स्थानों पर हुए वारदात जिनमें मर्डर, बलात्कार, किडनैपिंग सहित अन्य मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि देश में कुल 19 मेट्रो सिटीज हैं जिनमें दिल्ली एक ऐसा मेट्रो सिटी है जहां सबसे ज्यादा रेप केस दर्ज किए जाते हैं।

आतिशी ने कहा कि 19 मेट्रो सिटीज में होने वाले रेप वारदातों की 40 फीसदी वारदात दिल्ली में होते हैं। 25 फीसदी मर्डर के केस सिर्फ दिल्ली में दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम जनता आज सुरक्षित नहीं है क्योंकि दिन दहाड़े बीच सड़क पर गोलियां चलाई जाती हैं, लोगों को किडनैप किया जाता है और महिलाओं के साथ रेप तक किया जाता है। लेकिन जब भाजपा के एक नेता जिनके ऊपर केस दर्ज है, अगर उन्हें पंजाब पुलिस जब कानूनी प्रक्रिया से ले जाती है तो दिल्ली पुलिस हरियाणा तक जाकर उन्हें बचाने का काम करती है।

आतिशी ने जिस तरह दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया है उसका कारण है कल सुभाष नगर मार्केट में दिनदहाड़े बीच सड़क पर चली गोलियां है। सुभाष नगर मार्किट में एक कार में सवार तीन लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई। जिनमें दो लोग जख्मी हो गए। गोलियां चलाने वाले के अंदर डर नाम की चीज तक नही थी। यह पूरा वारदात चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। लेकिन अफसोस यह है कि घटना को 15 घण्टे से अधिक समय हो गया है और अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी को पकड़ना तो दूर गोली चलाने वाले क़ी पहचान तक नहीं कर पाई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News