
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के ऊपर निगम का लगातार बुल्डोजर चलना जारी है। उत्तरी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बाद अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी अपनी पूरी तैयारियां कर चुका है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शाहीन बाग सहित दक्षिणी दिल्ली के नौ स्थानों को चिन्हित कर बुल्डोजर चलाने की तैयारी कर रहा है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा जब शाहीनबाग सहित 9 अन्य क्षेत्रों जिनमें संगम विहार, अमर कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, लोधी रोड, कलिंदीकुंज सहित अन्य क्षेत्रों में बुल्डोजर चलाने की बात कही गई है जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है और अगर कोई रुकावट नहीं होती है तो यह ‘बुल्डोजर अभियान’ 13 मई तक जारी रहेगा। जिसके लिए निगम ने पुलिस उपायुक्त को एक पत्र लिखकर भारी पुलिस फोर्स की मांग की है। साथ ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक विज्ञप्ति जारी कर जिन क्षेत्रों में बुल्डोजर चलना है, वहां रह रहे लोगों को अपना समान इकट्ठा करने और घर छोड़ कही रहने के बन्दोबस्त करने का भी अल्टरनेटिव भी दे दिया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एसडीएमसी के इस फ़ैसले को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 17 सालों से भाजपा अवैध निर्माण को सह देती रही। रेहड़ी-पटरी एवं दिहाड़ी मजदूरों से अवैध वसूली करती रही है और जब रेहड़ी-पटरी वालों ने पैसे देने से मना कर दिया है तो उनके घरों के ऊपर बुल्डोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। सबसे पहले तो बुल्डोजर वैसे नेताओं के घरों पर चलना चाहिए जिन्होंने सह देकर ऐसे अवैध निर्माण कराते रहे हैं।
एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यान का कहना है कि पिछले सात सालों से यानी जबसे अरविंद केजरीवाल की सरकार आई है तब से रोहिंग्या-बंग्लादेशियों को सह देने का काम किया है। पहले तो उन्हें अवैध जमीन या पीडब्ल्यूडी की जमीनों पर बसाया और फिर उन्हें मुफ्त राशन, बिजली पानी देने के साथ ही उनका नाम वोटर लिस्ट में भी जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज जब न्याय का बुल्डोजर अवैध अतिक्रमण पर चलाया जा रहा है तो इसमें किसी को कोई परेशानी क्यों है।
इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीनों निगमों को एक पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाये जाने की बात कही थी। जिसके बाद दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में यह भी ख़बर उठने लगी कि उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली की राजनीति भी बुल्डोजर के इशारे पर चलेगी। बुल्डोजर वाले बाबा, बुल्डोजर वाले मामा के बाद अब बुल्डोजर वाले भईया का भी शोर दिल्ली में सुनाई देने लगा है। लेकिन समय के साथ यह नाम कितना प्रभावित होता है यह वक़्त बताएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












