
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी नजर आ रही है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,011 नये मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 6.42 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,75,887 हो गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












