मंगल, अप्रैल 7, 2026

हरियाणा में आज मिलेगी बड़ी सौगात, 2871.80 करोड़ की 5 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे नितिन गडकरी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज हरियाणा के सोनीपत में 2871.80 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इन परियोजना में 334बी, 352ए, 709ए व जीटी रोड पर चौड़ीकरण के बाद तैयार करीब 46 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग शामिल है। इनमें एनएच 334 बी के दोनों खंडों पर यातायात शुरू किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 जीटी रोड पर राई से पानीपत के सिवाह तक के सड़क मार्ग को चौड़ीकरण के बाद लोकार्पित किया जाना है। यहां पर गन्नौर क्षेत्र के गांव बड़ी व समालखा के गांव पट्टीकल्याणा के पास दो बड़े पुल निमार्णाधीन हैं। दोनों पुलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी के अलावा राज्य मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल, सोनीपत के सांसद रमेशचंद्र कौशिक, रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा, भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह, करनाल से सांसद संजय भाटिया, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह सहित अनेक विधायक भी मौजूद रहेंगे।

किन-किन परियोजनाओं का आज होगा लोकार्पण:
नेशनल हाईवे कहां से कहां तक लंबाई लागत
एनएच-352ए जींद-गोहाना तक दो लेन राष्ट्रीय हाईवे 50.50 किमी 132.55 करोड़ रुपये
एनएच-709ए भिवानी-मुंढाल-जींद तक दो लेन हाईवे 61.98 किमी 183 करोड़ रुपये
एनएच-334बी झज्जर-लोहारू तक दो लेन हाईवे 97.86 किमी 136.25 करोड़ रुपये
एनएच-334बी (पीकेजी-1) यूपी-हरियाणा बॉर्डर-रोहणा चार लेन 40.22 किमी 1020 करोड़ रुपये
एनएच-44 बहालगढ़ से पानीपत 8 लेन हाईवे 46.50 किमी 1400 करोड़ रुपये

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News