शनि, अप्रैल 11, 2026

आज फिर से बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, राहत की नही कोई उम्मीद

Petrol, Diesel Prices Hiked By Nearly A Rupee, 9th Rise In 10 Days
Petrol, Diesel Prices Hiked By Nearly A Rupee, 10th Rise In 12 Days

आम जनता को एक दिन राहत की थोड़ी राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का मार झेलना पड़ गया है। देश में आज पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

जानें प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत:

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली ₹ 93.87 ₹ 102.61
मुंबई₹ 101.69₹ 117.57
कोलकाता ₹ 97.02₹ 112.19
चेन्नई ₹ 98.28₹ 108.21
Petrol and Disel Price Today

* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।

कई राज्यों में 100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल का भाव:

कई राज्य में पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार पहुंच चुके हैं इन राज्यों की सूची में दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल है। इनमें सबसे अधिक मुंबई में पेट्रोल की कीमत है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News