
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
मशहूर गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का आज सुबह मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने ही बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रू-ब-रू करवाया था।
27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में जन्में बप्पी दा ने अपने अनोखे और अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने दौर में कई बड़े और हिट गाने गाए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












