बहुजन समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 54 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, सीएम योगी के खिलाफ शमसुद्दीन को उतारा



JOIN OUR WHATSAPP GROUP
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने आज अपने 54 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। बसपा द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में अंबेडकरनगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इसी के साथ बसपा ने छठवें चरण के मतदान वाले सभी विधानसभा क्षेत्र के नाम को फाइनल कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर सदर से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। कुशीनगर के फाजिलनगर में संतोष तिवारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देंगे। बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ में केंद्रीय कैंप कार्यालय से जारी इस सूची में अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












