मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में जताई बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, बढ़ सकती है ठंड

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटों के भीतर मौसम बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह बताया गया है कि दो फरवरी से फिर शीतकालीन बारिश का दौर शुरू होगा। यह 4-5 फरवरी तक जारी रह सकता है।
वहीं पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में दो और तीन फरवरी को और उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को ओलावृष्टि की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में तीन फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश के आसार रहेंगे।
इसके अलावा पंजाब-हरियाणा व यूपी के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश भी हो सकती है। यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने के आसार हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












