शनि, अप्रैल 11, 2026

DSSSB AE Recruitment 2022: Apply for 161 Assistant Engineer posts from January 10

DSSSB AE Recruitment 2022 Apply for 161 Assistant Engineer posts from January 10

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में असिस्टेंट इंजीनियर के 150 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

DSSSB AE Recruitment 2022: Apply for 161 Assistant Engineer posts from January 10

इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी ज्वाइन करने का सुनहरा मौका है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट इंजीनियर के 151 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार DSSSB AE Recruitment के लिए बोर्ड की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 151 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित फील्ड में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कुछ विभागों में आवेदन करने के लिए दो साल का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है। आवेदकों की कम से कम आयु सीमा 18 वर्ष तक होनी चहिए। जबकि पोस्टवाइज अधिकतम उम्र 30 से 32 वर्ष तक है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ‌टियर 1 परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अर्थमैटिकल एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड ‌कंप्रीहेंशन के अलावा संबंधित विषय से कुल 200 अंकों के 200 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News