दिल्ली में क्रिसमस, नए साल के जश्न के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, सभी समारोहों पर रोक

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच आज क्रिसमस और नए साल के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी डीडीएमए ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इस दौरान डीडीएमए ने राजधानी दिल्ली में सभी प्रकार के समारोहों पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सम्मेलन करने की मंजूरी दी है।
डीडीएमए ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीएम और पुलिस उपायुक्त सुनिश्चित करें कि दिल्ली में क्रिसमस और नए साल के मौके पर उनके क्षेत्र में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम, जमावड़ा, समारोह ना हो। शादी और अन्य समारोहों पर 200 लोगों की अनुमति दी गई है।
बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण के मामले में दिल्ली सबसे पहले स्थान पर है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












