देश में कोरोना के मामलों में तेजी,ओमिक्रॉन के 153 मामले दर्ज

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है। वेरिएंट का असर अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा राजधानी दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 11, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।
बता दें की देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 153 हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107 केस दर्ज किए गए हैं जो कि छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां रविवार को 902 मामले सामने आए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












