शनि, अप्रैल 11, 2026

Weather update: Cold wave to set in Delhi NCR, says IMD; Delhi might see 5°C temperature on weekends

Delhi Shivers At 3 Degrees Celsius, Winter Chill Grips Delhi

दिल्ली एनसीआर में आज और कल शीतलहरी से बढ़ सकती है ठंड, न्यूनतम पारा पांच तक पहुंचने की संभावना

Delhi Shivers At 3 Degrees Celsius, Winter Chill Grips Delhi
Weather update: Cold wave to set in Delhi NCR, says IMD; Delhi might see 5°C temperature on weekends

पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हो रही है। इस वजह से इस से सटे शहरों में लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में दो दिन तक शीतलहर चल सकती है। न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 7.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा लुढ़कने की वजह से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली का लोदी रोड इलाका 6.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड हुआ है।
इसके अलावा आयानगर का न्यूनतम पारा 6.6, गुरुग्राम का 7.8 व नोएडा का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं के कारण लगातार सर्दी बढ़ रही है। अगले दो दिनों के भीतर तेजी से पारा लुढ़केगा और शीत लहर दर्ज होने की संभावना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News