शनि, अप्रैल 11, 2026

Chhath Puja 2021:Delhi government declares public holiday on November 10 on account of Chhath Puja

Delhi government declares public holiday on November 10 on account of Chhath Puja

10 नवंबर को छठ पूजा पर दिल्ली में रहेगा अवकाश, केजरीवाल सरकार ने किया एलान

छठ पूजा के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। ‌ छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 20 दिन पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने मांग की थी कि छठ पूजा सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति दी जाए। अपने पत्र में केजरीवाल ने लिखा था कि दिल्ली में पिछले तीन महीनों से कोविड महामारी नियंत्रण में है मेरा विचार है कि हमें कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए छठ छठ पूजा मनाने की अनुमति देनी चाहिए। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी। शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने एलान किया कि 10 नवंबर को दिल्ली में छठ पूजा के मौके पर छुट्टी रहेगी। दिल्ली की सरकार ने बयान में इस बात की जानकारी दी। बयान में छठ पूजा को दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया गया है। 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। वहीं 10 नवंबर को डूबते सूर्य को व्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा। बता दें कि छठ पूजा बिहार में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व है। दिल्ली में भी बिहार के लाखों लोग निवास करते हैं। ऐसे में कई लोग छठ पूजा पर बिहार नहीं जा पाते हैं ऐसे में वह दिल्ली में रहकर ही यह पर्व मनाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News