राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप, अब तक 100 डेंगू मरीज आए सामने

राजधानी दिल्ली में लोग तेजी से डेंगू के चपेट में आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली वासियों को मच्छरों से अभी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
बता दें की दिल्ली में अबतक डेंगू के कुल 124 मामले सामने आए हैं, इनमें से 72 मामले केवल अगस्त में आए हैं।
दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी से 4 सितंबर की अवधि में 2018 के बाद इस साल सर्वाधित लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। 2018 में 137 लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे। जबकि इस साल का आंकड़ा देखें तो इस साल डेंगू के कुल मामलों के 58% मामले केवल पिछले महीने आए हैं, जो कि चिंता बढ़ाने वाली बात है। फिलहाल इस साल अभीतक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।
जमा बरसाती पानी है डेंगू का कारण:
राजधानी दिल्ली में पिछले महीने करीब 3-4 बार मूसलाधार बारिश हुई। सिविक एजेंसियां लाख कोशिशों के बावजूद बरसाती पानी की निकासी कराने में असफल रहीं और जगह-जगह जल जमाव हुआ। इसका नतीजा अब दिल्ली वासियों के सामने है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा साफ व स्थिर पानी में तेजी से पनपते हैं। जमा हुआ बरसाती पानी डेंगू जनित मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल है। इसके अलावा राजधानी में अबतक चिकनगुनिया के 32, मलेरिया के 57 मामले अबतक आए हैं। मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। हालत ऐसी है कि नालों के आस-पास, पार्कों, खुले मैदानों में सुबह-शाम बैठना खुलेआम चिकनगुनिया को बुलावा देना है। डेंगू के साथ साथ चिकनगुनिया के मामलों में भी इजाफा हुआ है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











