दिल्ली कैंट के नांगल गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद नौ साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का मामला तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को जहां पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने के लिए कई पार्टी के नेता वहां पहुंचे, वहीं आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बात की।
जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने परिवार से बात की और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं। वह कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, उनकी मदद की जानी चाहिए। हम वह करेंगे। मैंने उन्हें बताया है कि मैं उनके साथ खड़ा हूं। राहुल गांधी तब तक उनके साथ खड़ा है जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
बता दें कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए भी घटना की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘दलित की बेटी भी देश की बेटी है’।
वहीं खबर है कि आज दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











