राजधानी दिल्ली में नहीं होंगे 9वी और 11वीं की परीक्षाएं, मार्क्स के आधार पर किए जाएंगे प्रमोट

दिल्ली में कोरोना के मामले तो कम हो गये हैं, लेकिन इसके तीसरी लहर में बच्चों को प्रभावित होने के खतरे की संभावना ज्यादा हो सकती है इस लिए दिल्ली सरकार ने इसे देखते हुए राज्य में नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी आज उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा की और इसके बाद निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं जो पहले स्थगित कर दी गई थीं, अब रद्द कर दी गई हैं।
कैसे किए जाएंगे प्रमोट:
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बच्चों को प्रमोट करने की बात पर कहा कि जहां मिड टर्म एग्जाम हुए हैं, वहां उसी के आधार पर बच्चों को प्रमोट किया जाएगा। जहां मिड टर्म एग्जाम नहीं हुए हैं, वहां दो बेस्ट सब्जेक्ट के मार्क्स के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे एग्जाम क्वालिफाई नहीं कर पाए, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा और इसका परिणाम 22 जून को जारी किया जाएगा।
वहीं शिक्षा मंत्री ने छठी से नौवीं के एडमिशन की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में ऑनलाइन एडमिशन होगा। पहला चरण कल 11 जून शाम से शुरू होगा। पंजीकरण की आखिरी तिथि 30 जून है। पहले चरण में आवेदन नहीं कर सकने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से दोबारा शुरू किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











