दिल्ली में 7 जून से शुरू होंगी मेट्रो सुविधाएं, ऑड इवन पर खुलेंगे मॉल और दुकानें

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले धीरे धीरे अब काफी कम हो रहे हज़ीं और इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू का दी है।
पहले सप्ताह में दिल्ली सरकार ने कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्री को खोलने की अनुमति दी थी। वहीं अब अगले सप्ताह सोमबार 7 जून से दिल्ली सरकार ने राज्य में कई रियायतें दी हैं।
- सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10.00 बजे से लेकर रात 8.00 बजे तक खुलेंगे।
आधी दुकानें एक दिन खुलेंगी और आधी दूसरे दिन दुकानों के नंबर के आधार पर ऑड-ईवन का फैसला होगा। - सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए वाले अफसर 100 क्षमता के साथ काम करेंगे लेकिन उनके नीचे वाले 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम करेंगे। इसेंशियल सर्विस से जुड़े विभागों में 100 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे, लेकिन कौन सा विभाग जरूरी सेवा में आता है वह उसके एचओडी फैसला लेंगे।
- सभी निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग वर्क फ्रॉम होम करेंगे। समय का भी ध्यान उन्हें रखना होगा ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ सड़कों पर न हो।
- स्टैंड अलोन शॉप और जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें रोज खुलेंगी।
- दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
- ई-कॉमर्स की व्यवस्था जारी रहेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











