दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 जुलाई से शुरू होंगे स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया: कुलपति पीसी जोशी

दिल्ली विश्वविद्यालय में जल्द हीं अब स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
हमेशा की तरह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। इस साल भी कोरोना महामारी को देखते हुए मेरीट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा।
यह जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से जानकारी साझा करते हुए यह कहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 15 जुलाई के आसपास दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी बोर्डों जैसे की राज्य और सीबीएसई के छात्रों को समान महत्व दिया जाएगा। कुलपति ने बताया कि बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लेकिन पिछले वर्षों के विपरीत इस साल प्रवेश में थोड़ी देरी होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











