दिल्ली में 22 मई तक डेंगू के 25 मामले किए गए दर्ज

राजधानी दिल्ली मे कोरोना की महामारी के साथ साथ अब डेंगू भी अपना प्रकोप दिखा रही है। दिल्ली में इस साल 22 मई तक डेंगू के पच्चीस मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2013 के बाद से जनवरी-मई की अवधि में सबसे ज्यादा है। इसकी जानकारी सोमवार को दक्षिण नागरिक निकाय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान मलेरिया के आठ और चिकनगुनिया के चार मामले भी दर्ज किए गए।
आमतौर पर जुलाई से नवंबर के बीच दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारियों के मामले सामने आते हैं। मध्य दिसंबर तक अवधि बढ़ सकती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











