कोरोना काल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किए कई बड़े ऐलान, अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ हर महीने 25 वर्ष तक दी जाएगी सहायता राशि

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉंफ़्रेंस के जरिए राज्य के कोविड पीड़ितों के लिए कई बड़े एलान किए हैं।
क्या है ऐलान:
- सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जिस घर में कोरोना से मौत हुई है उन्हें 50 हज़ार की मदद देगी दिल्ली सरकार।
- केजरीवाल सरकार ने कहा की हम उस क्षति को पूरा तो नहीं कर सकते लेकिन परिवार की मदद कर सकते है। ऐसे सभी परिवारों को हम 50-50 हज़ार का मुआवज़ा देंगे।
- इस दौर में जिनके घर में कमाने वाले व्यक्ति की मौत हुई है उन्हें 2,500 महीने पेंशन देने की बात कही है।
ऐसे परिवारों को 50,000 ex-gratia के साथ 2,500 प्रति महीने की पेंशन भी शुरू की जा रही है। - साथ हीं दिल्ली में कोरोना मरीजों में जिन्हें जरूरत है और उनके पास कार्ड नहीं है तो भी उन लोगों को राशन मिलेगा। राज्य के हर जरूरतमंद को महीने में 10 किलो राशन मिलेगा।
- वहीं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना के चलते हो गई है उन बच्चों की शिक्षा के लिए दिल्ली सरकार उन्हें 25 वर्ष तक हर महीने 2500 सहायता राशि प्रदान करेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











