रवि, अप्रैल 12, 2026

COVID19 New Strain: 14-day quarantine must for those coming to Delhi from Andhra, Telangana

अब आंध्र और तेलंगाना से राजधानी आने वालों के लिए 14 दिनों का निश्चित क्वारंटीन

दिल्ली सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामलों को देखते हुए यहाँ से आने वालों के लिए 14 दिन का संस्थागत क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है।
इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकारण यानी डीडीएमए ने आदेश जारी कर दिया है। लेकिन कोरोना टीके की दोनों खुराकें ले चुके या यात्रा से पूर्व 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लेकर आने वालों को सात दिन के होम क्वारंटीन में ही रहना होगा।

बता दें की डीडीएमए ने आदेश में यह साफ कहा है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कोरोना का बेहद खतरनाक वायरस सामने आये हैं और यह वायरस बहुत कम समय में बहुत तेजी से फैलते है। इसकी संक्रमण और बीमारी फैलने की गति भी बेहद तेज है। इसलिए इन राज्यों से विमान, रेल, बस अथवा कार से आने वाले यात्रियों के संबंध में ये अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News