अब घर में आइसोलेट कोरोना मरीजों को भी ऑक्सीजन मुहैया करवाएगी दिल्ली सरकार, थोड़ी देर में मुख्यमंत्री केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोरोना संक्रमण के इस दौर में देशभर में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने एक पहल करते हुए यह फैसला लिया है की अब दिल्ली में होम आइसोलेट मरीजों को उनके घरों पर ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से यह सेवा आज शाम से शुरू हो जाएगी। इसके योजना के संदर्भ में ज्यादा जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थोड़ी ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देने वाले हैं।
इस सुविधा के लिए आपको दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको वैध फोटो आईडी, आधार कार्ड और कोविड पॉजिटिव होने की रिपोर्ट डालनी होगी और फिर इस आवेदन के बाद आपके घर तक सिलिंडर पहुंच जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











