
एक ओर जहाँ देश में ऑक्सीजन की किल्लत से हाहाकार मचा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस मुसीबत की घड़ी में इसका कालाबाजारी कर अपना मुनाफा कमा रहे हैं। इस कालाबाजारी का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली के सागरपुर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से ऑक्सीजन बेचने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास सिलिंडर बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बड़े सिलिंडर और 16 छोटे सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला कि मकान अनिल कुमार का है जिसका औद्योगिक गैस की आपूर्ति करने का कारोबार है। वह बड़े सिलिंडरों से गैस को छोटे सिलिंडरों में डालने के बाद उसे जरूरतमंदों को साढ़े 12 हजार में बेचता था। उसका गोदाम मायापुरी में है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












