रवि, अप्रैल 12, 2026

Haryana: 1710 doses of Covid19 vaccines stolen from Jind Civil Hospital today

जींद के सिविल अस्पताल से पूरी कोविड वैक्सीन उड़ा ले गए चोर, अस्पताल में अब एक भी वैक्सीन नहीं उपलब्ध

हरियाणा के जींद के सिविल अस्पताल से बीती रात कोविड वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है।
राज्य के जींद सिविल अस्पताल के पीपीसी केंद्र से कोविड वैक्सीन की 1710 डोज चोरी हो गईं हैं। केंद्र के इंचार्ज ने बताया कि इनमें कोविशील्ड की 1270 डोज और कोवैक्सीन की 440 डोज शामिल है। इसके अलावा केंद्र से फाइलें भी चुराई गई हैं। अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के बाद अब जींद में एक भी वैक्सीन नहीं बची है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News