
राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक अंत लॉक डाउन के बाद अब एक साप्ताहिक लॉक डाउन लगाने का फैसला किया हैं। इसके तहत आज रात से अगले सोमबार तक राज्य में लॉक डाउन जारी रहेगा। बता दें की राज्य सरकार ने यह फैसला बढ़ रहे संक्रमण दर जो लगभग 30 फीसदी हो गई है और कोरोना से कुल मौत का आंकड़ों को देखते हुए लिया है।
दिल्ली में लॉकडाउन से जुड़ी बातें-
- सोमवार यानी आज रात 10 बजे से अगले सप्ताह सोमवार सुबह 5 बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा।
निजी कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा। - दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
- आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
- मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।
- शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति। इसके लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।
- दिल्ली में मेट्रो सेवा जारी रहेगी लेकिन इसके लिए पास अनिवार्य होगा।
- दूध, फल और सब्जी की दुकानों को खुला रखा जाएगा।
- बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर चालान किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












