रवि, अप्रैल 12, 2026

Fake call centre busted in Delhi, 8 held

News

दिल्ली के सेवक पार्क स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कम ब्याज में लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर देते थें ठगी को अंजाम

News
News

राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का आज पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने यहां बतौर टेली कॉलर काम करने वाली आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। फिल्हाल कॉल सेंटर चलाने वाला मुख्य आरोपी दीपक मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
बता दें की यह कॉल सेंटर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया करती थी। पुलिस मौके से पंद्रह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 13 नोटबुक जब्त कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। सूचना के मुताबिक दिल्ली के सेवक पार्क कए समीप एक घर में दीपक नाम का व्यक्ति कॉल सेंटर चलाता था,और लोगों को एक फाइनेंस कंपनी के नाम से कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता था।
यहाँ काम कर रही महिलाओं के नोटबुक पर दर्ज मोबाइल नंबरों से बातचीत करने पर पीड़ितों ने बताया कि उन्हें चार फीसदी ब्याज पर लोन देने की बात कही गई। इसके एवज में उनसे रजिस्ट्रेशन व अन्य मद में 25 सौ रुपये से लेकर 24 हजार रुपये ले लिए गए हैं। लेकिन न तो उन्हें लोन मिला और न ही रकम ही वापस किए गए। पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाली सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कॉल सेंटर चलाने वाले दीपक की तलाश कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News