
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के दिन प्रतिदिन बढ़ते मामले काफी चिंताजनक होते जा रहे हैं।
वहीं अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में ICU बेड्स बढ़ाने का फैसला किया है। केजरीवाल सरकार ने कोरोना की बिगढ़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली में 33 बड़े प्राइवेट अस्पतालों में 220 ICU बेड्स बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा 838 नॉर्मल बेड्स भी बढ़ाने का आदेश दिया है।
बता दें कि कल यानी मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक रिव्यू बैठक की थी जिसमें मिली जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य बेड खाली हैं लेकिन प्राइवेट अस्पतालों की तरफ मरीज ज्यादा रुख कर रहे हैं, ऐसे में वहां पर आईसीयू बेड की कमी देखी गई थी। उसके बाद दिल्ली सरकार ने 33 प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू और सामान्य बेड्स बढ़ाने का फैसला लिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












