रवि, अप्रैल 12, 2026

दिल्ली सरकार की योजना, अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद कराएंगे बुजुर्गों को फ्री दर्शन

Chief minister Arvind Kejriwal
Chief minister Arvind Kejriwal
Chief minister Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार का बजट सत्र 8 मार्च से शुरू हो चुका है। इस दौरान आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में बोलते हुए रामराज्य की परिकल्पना को लेकर 10 बिंदू रखे हैं। इसके साथ सीएम केजरीवाल ने ये एलान किया है कि जब अयोध्या में राम मंदिर बन जाएगा तो दिल्लीवालों को उनकी सरकार मंदिर की मुफ्त यात्रा कराएगी।

दिल्ली सरकार ने की नई परिकल्पना:

  • दिल्ली में कोई भूखा ना रहे।
  • हर बच्चे को, भिखारी के बच्चे को भी अच्छी शिक्षा मिले।
  • अगर कोई बीमारी हो जाए तो अमीर और गरीब को बेहतर इलाज मिले।
  • राम से प्रेरणा लेकर गरीबों को मुफ्त बिजली दी जो मूलभूत जरूरत है।
  • *दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा शहर है जहां बिजली फ्री मिलती है।
  • रामराज्य में पानी मिलना चाहिए। रोजगार, हर हाथ को काम मिलना चाहिए।
  • मकान, हर आदमी के सिर पर छत हो, उसे इज्जत मिले।
  • महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। हमारे हाथ में जो है वो कर रहे हैं। सम्मान और सुरक्षा दोनों के लिए।
    बुजुर्गों को सम्मान, जो नहीं देता उसका अंत सुनिश्चित है।
  • अयोध्या में राम मंदिर बन जाए तो फ्री में बुजुर्गों को दर्शन।
  • सभी धर्म के लोग बराबर हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News