मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, अब दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

दिल्ली कैबिनेट आज की बैठक के बाद एक बड़ा निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कैबिनेट बैठक के बाद डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा एलान किया है कि दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड होगा। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि, ‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ की स्थापना होगी और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को यह बोर्ड नई ऊंचाइयों की तरफ लेकर जाएगा।
दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली के शिक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली में अब अलग से एक स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन होगा।
दिल्ली बोर्ड में क्या क्या होगी खास बातें-
‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड होगा।
‘दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन’ में इस साल 20 से 25 सरकारी स्कूलों को शामिल किया जाएगा।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर पेरेंट्स का भरोसा है, सरकारी स्कूल के बच्चे मेडिकल, इंजीनियरिंग एग्जाम क्लियर कर रहे हैं, अब स्कूल एजुकेशन बोर्ड बनाया जा रहा है।
https://platform.twitter.com/widgets.js'दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन' की स्थापना दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन को नई ऊंचाइयों की तरफ़ लेकर जाएगा | LIVE https://t.co/sTjII0xNdP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 6, 2021
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












