रवि, अप्रैल 12, 2026

Earthquake tremors felt in Delhi,Uttrakhand,Punjab and Jammu along with other parts of North India

भूकंप से थर्राया पूरा उत्तर भारत, लोग घरों से बाहर निकले

Earthquake in North India

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली एनसीआर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं । भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई है। भूकंप का झटका पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में महसूस किए गए हैं । नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, अमृतसर (पंजाब) में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज़ की गई। फिलहाल अभी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है । रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है। भूकंप के बाद कई शहरों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए । लोगों में भय का माहौल बना हुआ है ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News