रवि, अप्रैल 12, 2026

BJP Yuva Morcha Workers Stabbed to Death in Delhi’s Mangolpuri

BJP Yuva Morcha Workers Stabbed to Death in Delhi's Mangolpuri

दिल्ली के मंगोलपुरी में में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की हत्या

BJP Yuva Morcha Workers Stabbed to Death in Delhi's Mangolpuri
BJP Yuva Morcha Workers Stabbed to Death in Delhi’s Mangolpuri

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीते बुधवार देर रात कुछ लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई।
परिवार वालों का आरोप है कि दशहरा पर राममंदिर पार्क में प्रोग्राम और रैली को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से युवक की हत्या की गयी है। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

भाजपा कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के छोटे भाई मनु शर्मा का आरोप है कि कुछ दिन पहले दशहरा पर राम मंदिर पार्क में प्रोग्राम को लेकर आरोपियों का उसके परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गयी थी।
उसके बाद से गली में आते जाते सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते थे। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चारों आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ रिंकू के घर पर पहुंचे और दशहरा वाले दिन के विवाद का हवाला देते हुए गाली गलौज करने लगे। रिंकू और मनु ने उनका विरोध किया तो जाहिद ने मनु और रिंकू पर लाठी डंडा से हमला किया और मेहताब ने रिंकू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
वहीं पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह है की रिंकू पर हमला एक जन्मदिन की पार्टी में 10 फरवरी को हुआ था। बाद में उसकी मौत अस्पताल में हुई थी। झगड़ा एक रेस्टोरेंट को बंद करने को लेकर शुरू हुआ था। इस हत्या की कोई अन्य वजह नहीं है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News