किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के कई रूट्स किए गए डायवर्ट, गाजीपुर बॉर्डर आवाजाही के लिए दोनों ओर से बंद
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन दिल्ली के बोर्डर्रों पर अब भी जारी है। लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन हुए ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने आंदोलनकारी किसान संगठनों पर सख्ती बढ़ा दी है। वहीं यूपी सरकार ने गाजीपुर बॉर्डर समेत प्रदेश में हर जगह किसान आंदोलन खत्म कराने के निर्देश दे दिए हैं।
बता दें की फिलहाल गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नेशनल हाईवे-24 और गाज़ीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एनएच 24, एनएच 9, रोड नंबर 56, 57 ए, कोंडली, पेपर मार्केट, टेल्को टी पॉइंट, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीन खट्टा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। जिस से इलाके में ट्रैफिक काफी है।
वहीं, सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, पियाउ मनियारी सीमाएं बंद कर दी गईं हैं।
लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खोली गईं। DSIDC नरेला के पास NH44 से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि बाहरी रिंग रोड, GTK रोड और NH 44 जाने से बचे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












