आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 6 संदिग्ध रोहिंग्या गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा अवस्था काफी सख्त कर दी गई है। वहीं इन सब के बीच आनंद विहार रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार देर रात छह संदिग्ध रोहिंग्याओं को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये सभी ट्रेन से बीते छह जनवरी को दिल्ली पहुंचे थे। इनके अलावा अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले म्यांमार के दो प्रवासियों को भी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बीते साल एक नवंबर को बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में प्रवेश किया था और तब से बिना किसी कानूनी पासपोर्ट या वीजा के हस्तसाल गांव में रह रहे थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












