रवि, अप्रैल 12, 2026

Delhi News: Firing in Trilokpuri leaves one dead, six injured

पूर्वी दिल्ली के तिलक पुरी में शनिवार देर रात खूनी झड़प, 1 की मौत 6 घायल

दिल्ली के पूर्वी इलाके त्रिलोकपुरी में बीते रात शनिवार को दो गुटों में आपसी रंजिश में गोलीबारी होने की घटना सामने आई है। इस हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है,जबकि 6 लोग घायल हो गए। दोनों गुटों में झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले और कई राउंड फायरिंग हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात 10.30 बजे त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 27 में मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से नोंकझोंक हो गई। दोनों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कहासुनी के बाद मन्नान और आसिफ दोनों ही गुट के लड़के वहां जमा हो गए। हाथापाई होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी।

हमले में शाहिद नामक युवक के सिर में गोली लगी। बाकी भी घायल हो गए। करीब 15-20 मिनट चले बवाल की सूचना मिलते ही पहले मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंची। इसके बाद बाकी थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने कई काे हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News