DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों से किया संवाद

Jehanabad News: जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, व्यवसायियों से किया संवाद
InShot_20261029_135900635

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुई समीक्षा बैठक, संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

जहानाबाद। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार गुरुवार को जहानाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यवसायियों और उद्यमियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और व्यवसायियों को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में घोसी के विधायक ऋतुराज कुमार भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके अलावा जदयू के प्रदेश महासचिव राजू सिंह, प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चंद्रवंशी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Digital Women Trust

बैठक के दौरान व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं को सुनने, उनके सुझावों को पार्टी के स्तर पर रखने तथा व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार करने और छोटे दुकानदारों, व्यापारियों एवं उद्यमियों को प्रकोष्ठ से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति में व्यवसायियों, छोटे दुकानदारों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यापार और उद्योग के विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से व्यवसायियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने की बात कही।उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और व्यवसायियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया। वहीं, घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि बिहार के आर्थिक विकास के लिए व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना जरूरी है। इसके लिए व्यवसायियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जानी चाहिए।प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेगा। उन्होंने बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला महासचिव मनीष शर्मा, मुरारी यादव, जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यवसायियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।

Jehanabad News: Vishal Kumar, State President of the JD(U) Trade and Industry Cell, held an interaction with businesspeople.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़