पटना एयरपोर्ट पर नया पार्किंग शुल्क लागू हो गया है। कार, बाइक, एसयूवी, ऑटो और बस की नई पार्किंग दरें जानें, साथ ही पिक एंड ड्रॉप के नए नियम भी पढ़ें।
Patna Airport Parking Charges Revised 2026

बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर अब वाहन पार्क करने वाले लोगों को पैकेट थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। जी हाँ, अब एयरपोर्ट आने वाली गाड़ियों को यहां गाड़ी पार्क करने पर पहले से ज्यादा शुल्क चुकाना होगा।
बता दें कि पटना एयरपाेर्ट पर नया पार्किंग शुल्क बुधवार को लागू हो गया। नए शुल्क में छह गुना तक का इजाफा किया गया है जिससे यहां आने वाले लोगों को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे।
यहां तीस मिनट के लिए बाइक-स्कूटी पर शुल्क पहले की तरह 10 रुपए ही लगेंगे। सात सीटर निजी कार, एसयूवी के लिए अब 20 की जगह 40 रुपये देने होंगे। सात सीटर से अधिक वाली एसयूवी, ऑटो और निजी कार को 20 की जगह 80 रुपये चुकाने होंगे। बस, कोच और ट्रक को 30 रुपये की जगह 200 रुपये देने होंगे।
30 मिनट से दाे घंटे तक के शुल्क में भारी इजाफा किया गया है। इसमें बाइक के लिए 15 रुपये ही देने होंगे। कार और एसयूवी सात सीटर के लिए अब 55 की जगह 65 रुपये देने होंगे। वहीं, ऑटो, मिनी बस, और सात सीट से अधिक वाले एसयूवी को 60 रुपये की जगह 80 रुपये शुल्क देने होंगे। वहीं, काेच, बस, ट्रक के लिए यह दर 70 की जगह 300 रुपये होगी। गेट के इंट्री से लेकर एग्जिट तक पिक एंड ड्राॅप के लिए 9 मिनट कर दिया गया है। ओला या उबर आदि से एरावइल या डिपार्चर तक जाने का चार्ज 55 रुपए देने हाेंगे। इसमें जीएसटी भी शामिल है। नया रेट पांच साल के बाद लागू किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















