सोम, अप्रैल 6, 2026

Jehanabad News: भीषण सड़क हादसा, महिला और बच्ची की मौत, पति गंभीर

जहानाबाद से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर टेहटा बाईपास के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।

घटना जहानाबाद के टेहटा बाईपास के पास की है, जहां सरेन गांव निवासी श्रवण कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना से गया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने विपरीत दिशा से आकर जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार की पत्नी और बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-22 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही एसडीओ के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Jehanabad News: Horrific road accident, woman and child dead, husband critical

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News