गुरु, अप्रैल 2, 2026

Jehanabad News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जहानाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

35 ट्राईसाइकिल, 5 श्रवण यंत्र, 10 वैशाखी, 5 व्हीलचेयर समेत कई सहायक उपकरणों का वितरण

पैरालंपिक खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत, डीएम ने दी प्रेरणा और शुभकामनाएं

जहानाबाद समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 के अवसर पर जहानाबाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिव्यांगजनों के बीच 35 ट्राईसाइकिल, 5 श्रवण यंत्र, 10 वैशाखी, 5 व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी जहानाबाद, अलंकृता पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने उपस्थित दिव्यांग भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास रहता है कि इन योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे और धरातल पर दिखाई दे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी दिव्यांग व्यक्ति को पेंशन या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है, या उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो वे सीधे समाज कल्याण विभाग या जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

पैरालंपिक खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले दिव्यांगजनों के बीच पैरालंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के कई दिव्यांग भाई-बहनों ने भाग लिया था। आज के इस कार्यक्रम में उन प्रतिभागियों को ट्रैकसूट, प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट), अंगवस्त्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीडीसी, एडीएम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, दिव्यांगजन संबंधित अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, खेल पदाधिकारी, योजना पदाधिकारी समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया गया, जो दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Jehanabad News: A grand program was organized in Jehanabad on International Day of Persons with Disabilities.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar

Relates News