गुरु, अप्रैल 16, 2026

Cold Wave Returns in North India: उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, आज और कल ऐसे ही रहेगा मौसम, बेमौसम की बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें

Cold Wave Returns in North India After Rain and Snowfall

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान गिरा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है।

Cold Wave Returns in North India After Rain and Snowfall

मानसून की लगभग वापसी के बाद एक बार फिर देश भर में दो दिनों से लगातार बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट हुई है। अचानक ठंड भी बढ़ गई है। यह सब हुआ है पश्चिमी विक्षोभ के कारण। उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है।दिल्ली–एनसीआर से लेकर यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में बारिश का असर दिख रहा है। कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बारिश जारी रहने और कुछ जगहों पर मौसम के साफ होने की भविष्यवाणी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में पहली बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में 2-3 इंच तक स्नोफॉल हुआ। केदारनाथ में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वक्त चारधाम यात्रा का दूसरा दौर चल रहा है।



हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में अगले 2 दिन बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इधर, पंजाब-हरियाणा के लिए तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले 36 घंटों तक लगातार बारिश हो सकती है। पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना और फिरोजपुर में बारिश होगी। हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल और हिसार समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि 8 अक्टूबर के आसपास मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने आज बिहार के 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अक्टूबर के बाद से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।हालांकि 8 अक्टूबर के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके साथ ही मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। 7 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। 8 अक्टूबर से राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम होगी। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News