सोम, अप्रैल 13, 2026

Jehanabad News: घोषी विधायक रामबली सिंह यादव का जबाव देने के लिए एनडीए ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

महगठबंधन के विधायक सिर्फ जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य करते है

जहानाबाद नगर एवं आवास विभाग के योजनाओं एवं शिलान्यास एवं समीक्षा बैठक कार्यक्रम में पधारे बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार जी पधारे थे उसी कार्यक्रम का विरोध करते हुए घोषी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा था कि ये लोग सिर्फ कमीशन के लिए आते है इसपर एनडीए जहानाबाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घोषी विधायक को जवाब दिया एनडीए गठबंधन के सभी पार्टियों ने एक बोला कि महगठबंधन के नेताओं का सिर्फ जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य हैं इसके अलावा और कोई कार्य उनलोगों के द्वारा नहीं किया जाता है

भाजपा प्रवक्ता शंकर चौहान ने कहा कि घोषि के माननीय विधायक रामबली यादव ने जो बयान दिया वो हमारे समझ से परे था और उनके बयान का एनडीए परिवार की सारी पार्टी कड़ी निंदा करती हैं,आगे श्री चौहान ने कहा कि विकास के कार्य अगर धरातल पर नहीं उतरती है तो ये उनकी जिम्मेदारी हमसे ज्यादा बनती है तो महगठबंधन के विधायकों को तो सिर्फ बयानबाजी करना है,इन सभी के द्वारा अपने फंड का इस्तेमाल कमीशन पर करते है तो उनको कमीशन ही सिर्फ याद आता है।
जहानाबाद जदयू प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने कहा कि घोषि के माननीय विधायक को ये नहीं नजर आता कि शहर के विकास के लिए 400 करोड़ रुपए से होगा, उनको ये नजर नहीं आता को 241 करोड़ रुपए से जिले 188 ग्रामीण सड़कों का जीर्णोद्धार होगा ,उनको सिर्फ भ्रष्टाचार ही याद रहता क्योंकि की भ्रष्टाचार महगठबंधन के डीएनए में हैं,नौकरी के नाम जमीन लेने का कार्य इन्हीं लोगों के आका पटना में बैठ के करते है,महगठबंधन के जितने भी विधायक है वो सिर्फ सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की क्रेडिट लेने की होड़ में रहते और इसमें जब वो सफल नहीं हो पाते हैं तो उलूल जुलूल बयान देकर जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य करते है।
भाजपा जिला महामंत्री सह घोषि विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र जी ने बताया कि घोषी के माननीय विधायक संविधान की बात करते है और संविधान की किताब लेकर चलते तो कहा तक संविधान में है कि अपने फंड के रुपए से सामुदायिक भवन बनाकर उसमें माले पार्टी का कार्यालय चला रहे है इसपर विधायक जी को जवाब देना चाहिए इसके अलावा पूरी घोषी की जनता रामबली यादव को खोज रही है कहा रहते है क्या काम करते है पूरी घोषी के जनता यही खोज रही हैं, घोषि के माननीय विधायक खुले जिम बनाने के नाम पर 55 प्रतिशत कमीशन लेते है इसलिए उनको 55 प्रतिशत याद रहता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मधेश्वर यादव, भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Jehanabad News: NDA held a press conference to answer Ghosi MLA Rambali Singh Yadav

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News