DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बीपीएससी की आयोजित परीक्षा में अव्यवस्था को लेकर विरोध कर रहे छात्र को पटना के डीएम ने मारा थप्पड़

Patna DM Slaps Student Protesting Against Mismanagement in BPSC Exam; Watch Video
Patna DM Slaps Student Protesting Against Mismanagement in BPSC Exam; Watch Video

शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में डीएम ने अभ्यर्थी प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ मार दिया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) अपनी पद की गरिमा भी भूल गए। डीएम के इस अभद्र व्यवहार के बाद छात्रों में रोष फैल गया है। शुक्रवार को बिहार में बीपीएससी परीक्षा को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। इस दौरान पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने हंगामा कर रहे छात्रों की भीड़ में से एक छात्र को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है। जिसे लेकर छात्रों में काफी गुस्सा है। घटना बापू सभागार के पास की है। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डीएम एक छात्र को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई और प्रश्न पत्र को काफी लेट उनके पास दिया गया। प्रश्न पत्र देरी से मिलने का विरोध परीक्षार्थियों ने किया।

दरअसल, 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। यहां पटना के बापू परीक्षा भवन में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। बीपीएससी परीक्षा में ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा। परीक्षार्थियों ने बातचीत में बताया कि कई कमरों में प्रश्न-पत्र छात्रों को दिया ही नहीं गया, जिन छात्रों को दिया भी गया उनको काफी देर से दिया गया। अतिरिक्त समय देने की बात उनको कही गई, लेकिन जिन छात्रों को प्रश्न मिला ही नहीं उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। ऐसे में जिन्हें प्रश्न-पत्र मिला भी वो भी परीक्षा ठीक से नहीं दे सके और ओएमआर सीट लेकर बाहर आ गये। परीक्षा केंद्र के बाहर कई ओएमआर सीट और प्रश्न-पत्र फेंके हुए मिले।इस दौरान वहां मौजूद पटना के डीएम भड़क गए और छात्रों को डीएम ने थप्पड़ मारा ।

संबंधित छात्रों का कहना है कि जिनको प्रश्नपत्र समय से नहीं मिले, उन्हें अतिरिक्त समय देने का वादा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे परीक्षा नहीं दे पाए। परीक्षा केंद्र के बाहर कई ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र बिखरे हुए थे, जो छात्रों के गुस्से का इशारा कर रहे थे। यह घटना बीपीएससी परीक्षा के इतिहास में शायद पहली बार हुई है, जब ऐसी व्यापक गड़बड़ियों की सूचना सामने आई है। छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हुई घटना ने पूरे मामले को और तूल दे दिया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News