गुरु, अप्रैल 2, 2026

आप नेता आतिशी को मान हानि में जमानत,भाजपा नेता ने की थी शिकायत

Delhi court grants bail to Delhi minister Atishi in defamation case

दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से मानहानि मामले में आतिशी को 20 हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है। आतिशी पर भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में तलब किया गया था।

मामले में जमानत के बाद आतिशी ने कोर्ट से बाहर आते हुए मीडिया से बात की। सबसे पहले आतिशी ने बजट को लेकर कहा कि हमें उम्मीद है कि दिल्ली को 20 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। दिल्ली के लोग दो लाख करोड़ रुपये देते हैं और जीएसटी के रूप में 25 हजार रुपये केंद्र का हिस्सा देते हैं। हमें उम्मीद है कि हमें इसका कम से कम 10 फीसदी मिलेगा। हमने बुनियादी ढांचे के लिए 10,000 करोड़ रुपये और एमसीडी के लिए 10,000 रुपये की मांग की है।

बीती 29 जून को मंत्री आतिशी को प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले में सुनवाई हुई थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को 23 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था। तब कोर्ट ने पाया कि पता गलत पाए जाने के कारण समन तामील नहीं हो पाया। हालांकि, आतिशी अपने वकील के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं। शिकायत की एक प्रति अदालत में मौजूद उनके वकील को दे दी गई है।

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर के वकील शौमेंदु मुखर्जी ने कहा था कि आरोपी व्यक्ति (आतिशी) अपने अधिवक्ताओं के साथ वीसी के माध्यम से पेश हुए और दावा किया कि समन वितरित नहीं किया गया था। जो मेरे लिए बहुत ही बेतुका तर्क है। अब उन्हें अगली तारीख पर जमानत लेनी होगी और मुकदमों का सामना करना होगा।

आतिशी पर भाजपा के खिलाफ गलत आरोप लगाने और पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। प्रवीण शंकर कपूर ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि आतिशी और सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को पैसे देकर तोड़ने का आरोप लगाया था, जो सरासर गलत है। इसे पार्टी की छवि खराब हुई।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News