गुरु, अप्रैल 2, 2026

भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्ष नियुक्त किए, छह राज्यों में प्रभारी भी बनाए गए

BJP makes state rejigs, appoints new party chiefs in Bihar and Rajasthan

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। गुरुवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह इन दोनों प्रदेशों के नए अध्यक्षों के नाम का मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। बिहार में दिलीप जायसवाल (61) को सम्राट चौधरी की जगह प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। जायसवाल फिलहाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री हैं। वह 2009 से लगातार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और ये उनका तीसरा कार्यकाल है। वैश्य समाज से आने वाले दिलीप जायसवाल की सीमांचल के इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वह लंबे अरसे से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष हैं। डॉ. दिलीप जायसवाल ने एमएससी, एमबीए, पीएचडी और एमफिल तक शिक्षा ग्रहण की है। वे हमेशा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगे रहते हैं। वे पूर्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बिहार। दो बार बिहार राज्य भंडारण निगम (2005-08, 2008) के अध्यक्ष, सरस्वती विधा मंदिर प्रबंध समिति, किशनगंज के अध्यक्ष, वनवासी कल्याण आश्रम, किशनगन के अध्यक्ष, बुद्धिजीवी मंच भाजपा (2003-2006) के उपाध्यक्ष और महामहिम राज्यपाल की ओर से समाज सेवा के लिए सम्मानित हैं।

बीजेपी ने एक बार फिर अतिपिछड़ा पर दांव लगाया है। दिलीप जायसवाल बिहार के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। सम्राट चौधरी के बाद दिलीप जायसवाल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। घांची समाज से आने वाले राठौड़ पूर्व में वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में राज्य विधान सभा के उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं। राठौड़ को सीपी जोशी के इस्तीफा देने के बाद नियुक्त किया गया है। जोशी ने एक दिन पहले ही दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। वहींं, बीजेपी ने छह राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।बता दें, 23 मार्च, 2023 को सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का दायित्व दिया गया था। तब सम्राट विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में थे। अब वे भाजपा विधानमंडल दल के नेता हैं। साथ ही उपमुख्यमंत्री भी हैं। संजय जायसवाल के बाद सम्राट चौधरी को पार्टी की कमान सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News