DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद युवाओं के लिए स्काउटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर यूथ कमिटी का गठन किया गया

Youth Committee was formed by organizing a one day program on Scouting for Jehanabad youth.

जहानाबाद में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में युवाओं के लिए स्काउटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर यूथ कमिटी का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) शुभम कुमार एवं संचालन सहायक जिला संगठन आयुक्त (गाइड) वैष्णवी केसरी ने की। जबकि उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवि एवं पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने यूथ कमिटी का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया तथा उपाध्यक्ष महोदय ने युवाओं / युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग- गाइडिंग की शिक्षा से इनमें चरित्र निर्माण, कार्य करने की कुशलता, बोलने- सुनने, समझने का मौका के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तित्व विकास का अवसर मिलता है, जिससे जीवन में आने वाले चुनौतियों का आसानी से सामना करते हुए सफलता प्राप्त करते हैं। वही पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि युवाओं को स्काउटिंग गाइडिंग प्रशिक्षण में जीवन उपयोगी कलाओं को सीखने का अवसर मिलता है जिससे स्वयं, दूसरे तथा देश के लिए अच्छा नागरिक तैयार होते हैं। मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार, चाइल्ड एजुकेटर, जिला बाल संरक्षण इकाई ने कहा कि स्काउटिंग- गाइडिंग प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मानव जाति की सेवा, प्रकृति के संरक्षण, युवा और युवती में शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, भावनात्मक विकास हो जिसका लाभ संपूर्ण समाज को मिले। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्लास्टिक वॉरियर्स टीम के जिला समन्वयक राजीव कुमार, कंपनी कमांडर मुस्कान कुमारी, सहायक कंपनी कमांडर तनी कुमारी एवं स्काउट- गाइड के कैडेट गुड़िया कुमारी, नाजमा परवीन, नीतीश कुमार, सत्य प्रकाश, अंकित कुमार की भूमिका सराहनीय रही, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News