DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पंच सरपंच संघ ने सरकार से बकाया बेतन भत्ता सहित अन्य मांगों को लेकर किया बैठक

Jehanabad Panch Sarpanch Sangh held a meeting regarding outstanding salary allowances and other demands from the government.

पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पा॑डे के नेतृत्व में एक निजी रेस्ट हाउस में बैठक कर जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जहानाबाद जिले के पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पा॑डे के नेतृत्व में एक निजी रेस्ट हाउस में बैठक कर सरकार से बकाया बेतन भत्ता की भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पा॑डे ने बताया कि हमलोगो को वर्ष 2019 से ही पंच सरपंच का बेतन भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पैसा आव॑टन के बावजूद भी जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है। पूर्व पंच सरपंच का भी भत्ता का भुगतान नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। वही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी हमलोग के अधिकार में कटौती करने के फलस्वरूप लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि पूर्व में सरपंच द्वारा पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र निर्गत किया जाता था। जिससे लोगों को आसानी से प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाता था। जबसे सरपंच को अधिकार से ब॑चित कर दिया गया है, लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वही और अन्य मांगों को लेकर बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News