
लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण जारी है। इस बीच हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण को लेकर नया विवाद छिड़ गया। दरअसल ओवैसी ने सांसद पद की शपथ लेने के दौरान जय भीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फलिस्तीन कहा। ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाने के बाद सदन में बीजेपी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ नारे का बीजेपी ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, आज सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में जय फिलिस्तीन का जो नारा दिया है वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियम के खिलाफ है। ये भारत में रहकर भारत माता को जय नहीं बोलते, लोगों को समझना चाहिए कि ये देश में रहकर असंवैधानिक कार्य करते हैं।
वहीं कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर शपथ ग्रहण करने पहुंचे। शपथ ग्रहण करने के बाद राहुल गांधी ने जय हिंद और जय संविधान का नारा लगाया। शपथ ग्रहण करने के बाद जब राहुल गांधी साइन करने जा रहे थे तब सदन में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अग्रेजी भाषा में शपथ गृहण का कार्यक्रम पूरा किया, कल जब सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य के तौर पर हिन्दी में शपथ ली थी। लोकसभा स्पीकर को लेकर कल बुधवार को चुनाव होगा एनडीए प्रत्याशी ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने के. सुरेश को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने दोपहर 12 बजे से पहले नॉमिनेशन फाइल किया। वहीं के. सुरेश की दावेदारी पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने नाराजगी जताई है। पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- हमसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया गया, कोई बात नहीं हुई। दुर्भाग्य से ये एकतरफा फैसला है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












