DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

माले नेता सह पूर्व सरपंच व मुखिया दिवंगत दयानंद प्रसाद की मूर्ति का अनावरण एवं संकल्प सभा सम्पन्न

मूर्ति का अनावरण घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने किया

जहानाबाद दिवंगत काॅमरेड दयानंद प्रसाद भाकपा-माले के पूर्व जिला कमेटी सदस्य तथा पूर्व सरपंच व पूर्व मुखिया ग्राम पंचायत सुमेरा, प्रखंड मखदुमपुर, जिला जहानाबाद के आज प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुमेरा में उनका मूर्ति का अनावरण व संकल्प सभा संपन्न की गई ।
मूर्ति का अनावरण भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने किया, जबकि दिवंगत काॅमरेड के सम्मान में पार्टी का झंडा भाकपा-माले जहानाबाद जिला सचिव तथा माले राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह ने फहराया। तत पश्चात उनके मूर्ति पर माले जिला सचिव रामाधार सिंह, राज्य कमेटी सदस्य सह घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, श्रीनिवास शर्मा, धनेश्वर मांझी दिवंगत कामरेड दयानंद प्रसाद की धर्मपत्नी मीना देवी सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

ज्ञातव्य हो कि आज ही के दिन 23 जून 2023 को गंभीर बीमारी से लड़ते हुए काॅमरेड दयानंद प्रसाद ने अंतिम सांस ली थी।
मृत्यु के तत्पश्चात गांव से जुड़ने वाली संपर्क पथ का नाम दयानंद प्रसाद को समर्पित कर दिया गया था। काॅमरेड मरेड दयानंद प्रसाद 1980 के दशक के प्रारंभ में ही भाकपा – माले से आ जुड़े थे तब सुमेरा गांव में सामंतो का सामंती प्रभुत्व था, मजाल नहीं था कि कोई गांव का किसी भी जाति का गरीब सामंत के दरवाजे यानी बंगला के आगे से जूता पहर कर चले जाए। काॅमरेड दयानंद प्रसाद सामंती प्रभुत्व को उखाड़ फेंकने के लिए निर्णायक लड़ाई जनता को साथ लेकर लड़े ! मजदूरी की लड़ाई में सफलता हासिल किया ! 1992 में गरीबों को वोट देने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़े, जिसमें तीन बूथ लुटेरे बुरी तौर पर घायल हुए थे!
2006 में अपने पंचायत सुमेरा से सरपंच तथा 2011 एवं 2016 में मुखिया के रूप में चुने गए । वे कर्मठ व ईमानदार प्रतिनिधि के रूप में स्थापित रहे। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालने वालों में माले जिला सचिव एवं राज्य कमेटी सदस्य रामाधार सिंह ,राज्य कमेटी सदस्य सह घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ,राज्य कमेटी सदस्य श्रीनिवास शर्मा, प्रखंड सचिव धनेसर मांझी, प्रखंड कमेटी सदस्य शिवरतन सिंह, दूधेश्वर प्रसाद, वेंकटेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, मुन्ना देवी ,सोनफी देवी सहित दर्जन भर लोगों ने सभा को संबोधित किया! जबकि सभा का संचालन प्रखंड कमेटी सदस्य गिरजानंद पंडित ने किया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News