
जहानाबाद वरीय अधिवक्ता रामाश्रय शर्मा का निधन आज सुबह उनके निवास स्थान होरिलगंज मोहल्ला स्थित आवास में हो गया ।खबर सुनते ही जिले के अधिवक्ताओ में शोक कि लहर दौड़ गई, वहीं दिवंगत अधिवक्ता रामाश्रय बाबू के आवास पर अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, शोक संतप्त परिवार को संवेदनाएं प्रकट करते हुए अधिवक्तागण उनके अच्छे आचरणों एवं गुणों को याद कर रहे थे ! बताते चलें कि रामाश्रय बाबू पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे ! जिला विधिज्ञ संघ के दो बार अध्यक्ष रह चुके रामाश्रय बाबू का कार्यकाल एक अधिवक्ता के रूप में जहानाबाद न्यायालय में काफ़ी लम्बा रहा है , अपने बुद्धिमता का परिचय देते हुए जिले में वे एक अलग पहचान स्थापित कर चुके थे और जिला विधिज्ञ संघ के निर्माण में भी उनका बड़ा योगदान रहा है ! रविवार अहले पहर उनका पार्थिक शरीर जिला विधिज्ञ संघ में लाया गया , जहाँ संघ के अध्यक्ष गिरिजानंदन प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार, वरीय अधिवक्ता राम दयाल शर्मा, रामबिंदु सिन्हा, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, धुरी शर्मा, बिंदु भूषण प्रसाद, कनीय अधिवक्ता राम विकाश कुमार, नीरज कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि रामाश्रय बाबू मिलनसार, सामाजिक, निर्भीक और उच्च प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे , उनके निधन से जहानाबाद वार एसोसिएशन को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख कि घड़ी को सहने का संबल प्रदान करे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












